बॉलीवुड

पायल रोहतगी को जेल, मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाकर किए थे ऐसे दावे

पायल रोहतगी को जेल, मोतीलाल नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप.....
2 min read
Dec 16, 2019
payal rohatgi sent to judicial custody
payal rohatgi sent to judicial custody

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी Payal Rohtagi को एक विवादित वीडियो के मामले में राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिफ्तार किया। सोमवार को उन्हें एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पायल की गिफ्तारी के बाद से लोग और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IStandWithPayalRohatgi टॉप ट्रेंडिंग में रहा।

खुद दी थी गिरफ्तारी की जानकारी
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने गिफ्तारी के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा,'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।

ट्वीटर पर शेयर किया था विवादित वीडियो
गौरतबल है कि कुछ समय पहले पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेरहरू के पिता मोतीलाल नेहरू और उनकी पत्नी को लेकर टिप्पणी की थी।

वीडियो में किया था दावा
गौरतलब है कि पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था, क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।' पायल ने अपने दावे के पीछे एलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का भी हवाला दिया। पायल की गिफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए। बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने पायल की गिफ्तारी को लेकर गुस्सा जाहिर किया।

पायल की ऐसी हरकतों पर पहले भी मुंबई पुलिस उनका अकाउंट ब्लॉक करा चुकी थी। कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। पायल पर आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Updated on:
16 Dec 2019 01:47 pm
Published on:
16 Dec 2019 01:38 pm
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें