बॉलीवुड

OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज से पहले लोगों ने अक्षय कुमार को दी चेतावनी, कहा- याद रखना अगर भगवान का…

OMG 2 Trailer Release Date: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस कर दी है। इसी बीच लोगों ने अक्षय कुमार को चेतावनी भी दी है।
2 min read
• •
Aug 02, 2023
People warned Akshay Kumar before the release of OMG 2 trailer
फिल्म की रिलीज से 9 दिन पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा

OMG 2 Trailer Release Date: अक्षय कुमार की मूवी OMG 2 की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हर दिन फिल्म से जुडी नई नई जानकारी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मूवी में भगवान शिव का किरदार प्ले कर रहे अक्षय कुमार का रोल संकट में नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट में सिर्फ 10 दिन बाकी रह गए हैं।

जानिए अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए क्या लिखा?
दर्शक और खिलाड़ी कुमार के फैंस टकटकी लगाकर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इसे लगातार टालते रहे। इसी बीच मंगलवार को अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा- विश्वास रखने के लिए आभार।

लोगों ने अक्षय कुमार को दी चेतावनी
अक्षय कुमार के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "विश्वास तोड़ा तो फिर देखना। महादेव का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान।" इसी तरह एक यूजर ने लिखा, "याद रखना अगर भगवान का अपमान हुआ आपकी इस फिल्म का हाल भी आदिपुरुष जैसा ही होगा जय सिया राम।" एक शख्स ने लिखा, "शंकर भगवान के लुक में आप जरा भी अच्छे नहीं लग रहे हो भाई।"

OMG 2 की सीधी टक्कर 'गदर-2' से होनी है
कई लोग ट्रेलर को लेकर थोड़े चिंतित दिखे। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी किए। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। OMG 2 के ट्रेलर की रिलीज आज ही होने वाली है। फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' से होनी है।

दोनों ही सीक्वल फिल्में हैं और दोनों को लेकर ही फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि दोनों में से किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्यादा रहता है। हालांकि इस मामले में गदर-2 के पास अभी तक एक एडवांटेज है।

Updated on:
02 Aug 2023 10:42 am
Published on:
02 Aug 2023 10:39 am