
नई दिल्ली। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ( Soankshi Sinha ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार उन्हें हमने सोशल मीडिया खूब ट्रोल होते हुए भी देखा है। इस बीच एक बार फिर से सोनाक्षी अपनी एक पोस्ट के चलते सुर्खियों ( Sonakshi Sinha Post ) छा गई हैं। खास बात यह है कि इस बार सोनाक्षी की क्लास किसी ने लगाई बल्कि इस बार उन्होंने एक यूजर की क्लास लगा दी है। वैसे तो हमेशा से ही सोनाक्षी कभी वज़न तो कभी एक्टिंग ( Sonakshi troll for her weight and acting ) की वजह से ट्रोल होती थीं। जिसके बाद वह भी कभी अपना अकाउंट प्राइवेट कर लेती थीं। तो कभी डिलीट ही कर देती थीं, लेकिन इस बार सोनाक्षी ने कमेंट करने वालों की नानी याद दिला दी। जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, 7 अगस्त के दिन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakashi Sinha post video ) ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो ऑनलाइन साइबर ( Online cyber ) बदमाशी, महिलाओं की सुरक्षा पर आधारित उत्पीड़न को लेकर था। इस पोस्ट पर एक यूजर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट कर दिया था। यह कमेंट इतना गंदा था कि सोनाक्षी इसे इग्नोर नहीं कर पाईं और उन्होंने साइबर पुलिस से शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने औरंगाबाद में रहने वाले शशिकांत गुलाब जाधव (Shashikant Gulab Jadhav ) नाम के शख्स के गिरफ्तार कर लिया। इसकी उम्र 27 साल है। शख्स का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह अपनी करतूत के लिए शर्मिंदा होते हुए नज़र आ रहा है। साथ ही वह वीडियो में सोनाक्षी से माफी मांगता हुआ भी सुनाई दे रहा है।
सोनाक्षी की वीडियो पर कमेंट ( User Comment On Sonakshi Sinha post ) करना वाला यह शख्स B.com का छात्र रह चुका है। साथ ही यह एक होटल मैनजर ( Hotel Manager ) है। जाधव के बारें में जांच करते हुए पुलिस ने यह भी पाया कि जाधन ने यह पहली बार नहीं किया है। सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर कमेंट करनेसे पहले वह कई और बड़ी हस्तियों की वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट कर चुका है। फिलहाल, जाधव अभी पुलिस हिरासत ( Jadhav is currently in police custody ) में है। साइबर पुलिस शख्स को कोर्ट में भी पेश कर चुकी है।