बॉलीवुड

जब गिरफ्तार करने आई पुलिस को शाहरुख खान ने समझ लिया अपना फैन, लॉकअप में बिताई थी रात

क्या आप जानते हैं कि एक बार शाहरुख खान की हरकत के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी लेकिन उन्होंने पुलिस को अपना फैन समझ लिया था। इसके बाद एक रात उन्हें जेल में ही काटनी पड़ी थी।
2 min read
shah_rukh_khan.jpg
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दुनियाभर में पॉपुलैरिटी है। उनकी लाखों करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। वह सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम करते आए हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। उनके नाम बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। जिसकी वजह से वह करोड़ों दिलों में बसते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार शाहरुख खान की हरकत के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी लेकिन उन्होंने पुलिस को अपना फैन समझ लिया था। इसके बाद एक रात उन्हें जेल में ही काटनी पड़ी थी।

दरअसल, साल 1993 में फिल्म 'माया मेमसाहब' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख को फिल्म के डायरेक्टर केतन मेहता की पत्नी दीपा साथ एक रोमांटिक सीन फिल्माना था। इसी को लेकर एक मैग्जीन ने आर्टिकल छाप दिया कि निर्देशक ने अपनी बीवी को शाहरुख के साथ एक रात बिताने को कहा ताकि वे एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें और उन्हें सीन शूट करने में कोई दिक्कत न हो। इस आर्टिकल को पढ़कर शाहरुख को काफी गुस्सा आया। वह मैग्जीन के ऑफिस गए और वहां लेखक को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

इस बारे में शाहरुख ने खुद एक शो में कहा था कि आर्टिकल पढ़ने के बाद वह अपना आपा खो बैठे थे और गुस्से में गाली-गलौच कर आए थे। इसके बाद एक दिन शाहरुख अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे कि कुछ पुलिस वाले सेट पर पहुंच गए। उन्होंने शाहरुख को अपने साथ चलने को कहा। उन्हें लगा कि पुलिसवाले उनके फैंस हैं और उनसे मिलने आए हैं। ऐसे में शाहरुख उनके साथ कार में बैठ गए। बाद में उन्हें अहससा हुआ कि पुलिसवाले मैग्जीन एडिटर की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं।

शाहरुख ने आगे बताया कि मैं उनके साथ चला गया और मैंने पहली बार सेल देखी जो बहुत छोटी सी जगह पर बनी थी। वहां आप मल-मूत्र देख सकते थे। उन्हें एक दिन पुलिस हिरासत में ही बिताना पड़ा। उसके बाद उन्हें बेल मिल गई। शाहरुख ने ये भी बताया था कि बेल मिलने के बाद वह उस एडिटर के घर से होकर गुजरे थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। उसके बाद से ही वह बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन अब शाहरुख फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं।

Published on:
31 Aug 2021 05:11 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद