बॉलीवुड

सैफ अली की फिल्म से डेब्यू करेंगी पूजा बेदी की बेटी आलिया

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'जवानी जानेमन' मुख्य रूप से एक बाप-बेटी के रिलेशनशिप पर बेस्ड होगी।
2 min read
Nov 18, 2018
Feature image

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'जवानी जानेमन' के लिए हाल ही में सैफ अली खान को कास्ट किया गया था। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट में एक न्यूकमर का नाम जुड़ गया है। वह कोई नहीं बल्कि 'जो जीता वही सिकंदर' फेम पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला हैं। जो इस रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'जवानी जानेमन' मुख्य रूप से एक बाप-बेटी के रिलेशनशिप पर बेस्ड होगी। सैफ अली खान फिल्म में एक एक्सिडेंटल पिता की भूमिका में नजर आएंगे। जिसको रिलाइज होता है कि वह एक किशोरी के पिता है। सैफ की बेटी के किरदार लिए अब आलिया फर्नीचरवाला को अप्रोच किया गया है।

डेब्यू फिल्म को लेकर हैं उत्साहित
रिपोट्र्स के अनुसार, आलिया फर्नीचरवाला को नितिन कक्कड़ की फिल्म में साइन किया गया है। उन्हें फिल्म 'जवानी जानेमनÓ की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और वह सैफ अली खान के साथ काम करने को लिए बहुत उत्साहित हैं जो उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे। सैफ और आलिया को साथ देखना दिलचस्प होगा क्योंकि वह पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगे।

रिपोट्र्स के मुताबिक, सैफ अली खान इस फिल्म में एक 40 साल के व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। जो अपनी बेटी के साथ खुशी के पल बिताते रहने के लिए और अधिक उम्र के नहीं होना चाहते। सैफ को नितिन कक्कड़ की फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है वह इसमें काफी रूची ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया फर्नीचरवाला के किरदार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बाप-बेटी के रिलेशन पर बनने जा रही इस फिल्म में और कौन-कौनसे स्टार्स को साइन किया जाएगा।

लंदन से शुरू होगी शूटिंग

नितिन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग अगले साल लंदन से शूरू होने की उम्मीद है। अब फिल्म की शूटिंग डेट्स और बाकी स्टारकास्ट को लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

Updated on:
18 Nov 2018 03:09 am
Published on:
18 Nov 2018 03:09 am
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा