बॉलीवुड

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन थीं पूजा बेदी, Salman Khan से भी कर बैठी थी दुश्मनी

पूजा बेदी का कंट्रोवर्सी के साथ पुराना नाता हैं। एक्ट्रेस पूजा बेदी ने सालों पहले बिग बॉस से बाहर होने के बाद सलमान खान (Salman Khan) से पंगा ले लिया था। वह अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर कंट्रोवर्सी में घिरी दिख जाती हैं।
2 min read
May 11, 2022
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन थीं पूजा बेदी, Salman Khan से भी कर बैठी थी दुश्मनी
Pooja Bedi was the Controversy Queen, was hostile to Salman Khan too

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस के नाम से जाने जानी वाली अभिनेत्री पूजा बेदी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने ना सिर्फ अपनी दमदारी अदाकारी से लोगों का दिल जीता बल्कि अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी के होश भी उड़ा दिए। बता दे कि कई फिल्मों और रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं अभिनेत्री।

अभिनेत्री पूजा बेदी को जिस तरीके का स्टारडम चाहिए था अभिनेत्री को उस तरीके का स्टारडम हासिल नहीं हो सका। खैर विवादों से पूजा बेदी का गहरा नाता रहा है। बता दें कि उन्होंने बिग बॉस 5 में हिस्सा लिया था और इसके बाद से ही सलमान खान और उनके बीच जबरदस्त कोल्ड वार भी चली। बता दे कि पूजा को रातो- रात बिग-बास के घर से बाहर कर दिया गया था।

बता दे कि एलिमिनेशन से निराश पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पर सलमान खान (Salman Khan) को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। सलमान खान के खिलाफ पूजा बेदी के एक ट्वीट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि शो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं। इसी के साथ उन्होंने सलमान खान पर बुरा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया था। सलमान खान और पूजा बेदी का यह विवाद काफी लंबा चला था।

आपको बता दे कि पूजा बेदी को अक्सर ही कंट्रोवर्सी में देखा जाता हैं। उन्हें देख ऐसा लगता हैं कि उन्हें कंट्रोवर्सियल क्वीन कहना गलत नहीं होगा। कई साल पहले पूजा बेदी ने कॉन्डोम का एक एड किया था। इस एड के चलते पूजा को लोगों की खूब खरी खोटी सुननी पड़ी थी।

Updated on:
11 May 2022 12:46 pm
Published on:
11 May 2022 12:44 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान