बॉलीवुड एक्ट्रेस, डायरेक्टर और फिल्म मेकर पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था। इस स्टोरी में हम आपको बताने वाले हैं पूजा भट्ट के बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद ही कोई जानता होगा।
एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने हाल ही में अपना 50 वां जन्मदिन मनाया हैं। पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में महेश भट्ट और किरण भट्ट के घर हुआ था। पूजा फिल्ममेकर महेश भट्ट की पहली संतान हैं। पिता की तरफ से पूजा आधी गुजराती और आधी मुस्लिम हैं जबकि मां की तरफ से अंग्रेजी, स्कॉटिश, अर्मेनियाई हैं।
पूजा भट्ट की बात करें तो पूजा भट्ट का जन्म मुंबई शहर में महेश भट्ट और किरण भट्ट के घर हुआ था। उनकी मां का असली नाम लॉरेन ब्राइट था। पिता की तरफ से पूजा आधी गुजराती और आधी मुस्लिम हैं जबकि मां की तरफ से अंग्रेजी, स्कॉटिश, अर्मेनियाई हैं। हिंदा फिल्म में पूजा भट्ट ने 1989 में फिल्म डैडी से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर उनके पिता महेश भट्ट ही थे। इस समय पूजा केवल 17 साल की थीं।17 साल का कम उम्र से ही पूजा भट्ट ने हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने दिल है कि मानता नहीं, सड़क और जख्म जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
अपने जमाने की सफल अभिनेत्रीयों में आती थी पूजा भट्ट। उनके चाहने वाले भी कई लोग थे। उन्होने हिंदी फिल्म जगत के कई बड़े अभिनेता के साथ काम कर चुकी हैं जैसे कि- संजय दत्त, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है। पूजा ने बॉलीवुड को कई अच्छी और हिट फिल्में दीं।
आपको बता दे कि पूजा भट्ट और अलिया भट्ट की सौतेली बहने हैं।महेश भट्ट और लॉरेन ब्राइट के दो बच्चे हैं एक बेटी पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट।बाद में महेश भट्ट ने अपना पहली पत्नी से अलग हो गए थे और उन्होने बाद में सोनी राजदान से शादी कर ली। महेश भट्ट और सोनी राजदान की दो बेटियां हैं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट। पूजा और उनकी दोनों सौतेली बहनों आलिया और शाहीन के रिश्ते की बात करें तो वो काफी अच्छे हैं। वो कई बार साथ में समय बिताते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
पूजा भट्ट के रिलेशनशिप की बात करें तो पूजा भट्ट का नाम कई बार रणवीर शौरी के साथ जुड़ चुका है। खबर तो यहां तक थी की दोनो ने लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी थे। खबरों की माने तो दोनो की लब- लाइफ की शुरुआत फिल्म जिस्म के दौरान शुरु हुआ था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक चला नहीं था। दोनो के बीच आएं दिन झगड़े शुरु हो गए और दोनो का रिश्ता खत्म हो गया।
आपको बता दे कि पूजा भट्ट के बारें में यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि पूजा शादीशुदा रह चुकी हैं। पूजा ने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। दोनों 11 साल तक शादीशुदा रहे लेकिन उनकी शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और दोनो का तलाक हो गया।