बॉलीवुड

आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात कह गई सौतेली बहन पूजा भट्ट, कहा- वो कुछ भी करे पर…

Alia Bhatt और एक्टर Ranbir Kapoor के रिश्ते को लेकर Pooja Bhatt ने कही ये बड़ी बात...
2 min read
Apr 03, 2019
आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर ये बड़ी बात कह गई सौतेली बहन पूजा भट्ट, कहा- वो कुछ भी करे पर...
आलिया-रणबीर के रिश्ते को लेकर ये बड़ी बात कह गई सौतेली बहन पूजा भट्ट, कहा- वो कुछ भी करे पर...

बॅालीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt और एक्टर Ranbir Kapoor इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर जाते स्पॅाट किया जाता है। अबतक आलिया-रणबीर के रिलेशन पर दोनों के परिवार वालों ने कई बातें कही हैं, अब इसपर आलिया की सौतेली बहन पूजा भट्ट का बयान भी सामने आया है।

Pooja Bhatt ने हाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ' वह अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी फैसला ले सकती है, यह उसका अधिकार है। हम उसके बारे में तय करने वाले कोई नहीं है। हम लोग हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि वह खुश और सुरक्षित रहे। हम लोग एक दूसरे की लाइफ में कुछ भी करने के लिए फोर्स नहीं करते हैं।'

गौरतलब है की आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

इसी के साथ फिल्म में एक्टर अमिताभ बच्चन और मौनी रॅाय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है।

Published on:
03 Apr 2019 04:28 pm