बॉलीवुड

पूजा हेगड़े ने शेयर की ड्रेसिंग रूम की तस्वीरे, यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

हाल ही में पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने फर्स्ट टेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ........
2 min read
Nov 24, 2019
Pooja Hegde
Pooja Hegde

पिछले महीने अक्टूबर में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 4' के मुख्य कलाकारों में से एक पूजा हेगड़े भी थीं। इस फिल्म की कहानी पुर्नजन्म पर आधारित है। पूजा इसमें एक राजकुमारी और लंदन में बसे एक डॉन की बेटी की दोहरी भूमिका में थीं। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल और चंकी पांडे भी हैं।

हाल ही में पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपने फर्स्ट टेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हैशटैगहाउसफुल4 में राजकुमारी माला के लुक के लिए मेरा पहला लुक टेस्ट। कैसी लग रही हूं, यह देखने के लिए अपना फोन निकालकर ड्रेसिंग रूम में इसकी कुछ तस्वीरें खींची थी...क्या कहते हैं आप?'

पूजा का अपने प्रशंसकों को पूछे गए इस सवाल के जवाब में लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने लिखा, 'आप वाकई में रानी है।' किसी और ने लिखा, 'आप तस्वीर से ज्यादा खूबसूरत हैं।' आने वाले समय में पूजा, के.के.राधाकृष्णा कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जान' में प्रभास के साथ नजर आएंगी।

Published on:
24 Nov 2019 04:37 pm