बॉलीवुड

लंबे अरसे बाद बॉलीवुड की ये 5 जो​ड़ियां बड़े पर्दे पर दिखेंगी साथ, कभी रहे थे अफेयर के चर्चे

इन 5 जोड़ियों ने कभी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
3 min read
Apr 18, 2018
jodia
jodia

बॉलीवुड में कभी फेमस रहीं कई जोड़ियां लंबे समय से एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आईं। लेकिन उनके फैंस हमेशा ही उनको एक साथ देखना चाहते थे। हाल ही में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर आने की खबरों ने धूम मचा रखी है। इसी बीच कई और जोड़ियों का एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखने की बात सामने आ रही है। आज हम आपको ऐसी ही कई जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बार फिर अपनी जोड़ी से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल माचाने के लिए आ रही है।

सलमान खान-प्रियंका चोपड़ा :
सलमान खान के साथ प्रियंक चोपड़ा के रीयूनियन की खबर आने के बाद फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर है। इन दोनों के एक साथ काम करने की खबरों का ट्विटर पर बहुत जोर-शोर से स्वागत भी हुआ। बता दें कि प्रियंका, सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट भी किया जा चुका है। ‘भारत’ को अली अब्बास जफर डायरेक्ट करने वाले हैं।

रणबीर कपूर-सोनम कपूर :
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर और सोनम ने एक साथ फिल्म ‘सांवरिया’ में काम किया था। लंबे समय के बाद ये जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन नजर आने वाली है। बता दें कि ‘सावंरिया’ के बाद ये दोनों एक-दूसरे के साथ नहीं दिखाई दिए थे इसकी वजह इनके बीच अफेयर्स को लेकर हुए मतभेदों की खबरें थी।

माधुरी दीक्षित-संजय दत्त :
करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ नजर आने वाले हैं। करीब 25 साल बाद दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म ‘खलनायक’ के बाद ये कभी साथ नजर नहीं आए और इसका कारण इनके बीच रहीं अफेयर की खबरें रही थी।

माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर :
अनिल कपूर ? और माधुरी दीक्षित भी एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। इनकी फिल्म डायरेक्टर इंद्र कुमार के निर्देशन में ही बनेगी। इन तीनों की जोड़ी फिल्म ‘बेटा’ की रीयूनियन होगी।

प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन एक साथ दो फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। प्रियंका और अभिषेक ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है जैसे 'दोस्ताना' और 'ब्लफ मास्टर'। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Published on:
18 Apr 2018 04:25 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’