बॉलीवुड

पॉर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हुई गहना वशिष्ठ पर लगा गैंगरेप का आरोप, महिला बोलीं- मुझे 3 पुरुषों के साथ..

गहना वशिष्ठ पर लगा सनसनीखेज आरोप महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप पोर्न वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में हुई है गहना की गिरफ्तारी

2 min read
Feb 14, 2021
Gehana Vasisth

नई दिल्ली | पोर्न वीडियो शूट (Porn Video shoot) करके वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अभिनेत्री पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि गहना समेत 3 अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही इसका एक वीडियो भी शूट किया गया। महिला का आरोप है कि उसे कई दिनों तक कैद करके रखा गया और जबरदस्ती एडल्ट वीडियो शूट करने को कहा गया।

महिला ने कैद करने और सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

जिस महिला ने आरोप लगाया है वो खुद को एक मॉडल बताती है। उसका आरोप है कि गहना वशिष्ठ ने 3 पुरुषों के साथ उसे यौन गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया। महिला ने सीधे तौर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गौरतलब हो कि गहना पर कई पोर्न वीडियो शूट करके वेबसाइट पर अपलोड करने का आरोप है। शनिवार को उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से साफ इंकार किया है।उनके पब्लिसिस्ट फ्लिन ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मॉडल ने अपनी मर्जी से शूट किया था और इसके लिए उसे भुगतान भी किया गया था। वो पैसों के लिए गहना को फंसा रही है।

वेब सीरीज गंदी बात में काम कर चुकी हैं गहना वशिष्ठ

उनका कहना है कि गहना को फंसाया जा रहा है। इस मामले में गहना के अलावा उमेश कामत नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। वो अपने काम को लेकर ही वीडियो शूट करती थीं। गहना ने कई बोल्ड कंटेंट वाली वेबसीरीज में काम किया है। जिसमें गंदी बात का नाम शामिल है।

राज कुंद्रा का भी नाम आया सामने

पोर्न रैकेट मामले में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। इसमें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम भी सामने आया था। राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं और उनकी कंपनी के एमडी का नाम इस केस से जुड़ा था। कंपनी ने तत्कालीन प्रभाव ने एमडी को हटा दिया और कहा कि राज कुंद्रा का इससे कोई लेना देना नहीं है। लेकिन एक मॉडल ने भी राज कुंद्रा पर इस तरह का रैकेट चलाने का बड़ा आरोप लगाया है।

Published on:
14 Feb 2021 11:27 am
Also Read
View All