बॉलीवुड

Dunki Vs Salaar: ‘डंकी’ और ‘सालार’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला, एडवांस बुकिंग में ये एक्टर है आगे

Dunki Vs Salaar Advance Booking Day 1: शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग में कौन सी फिल्म आगे चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 8:54 PM IST
prabhas_salaar_is_lagging_behind_shahrukh_khan_dunki_by_rs_88_lakh_in_advance_booking_collections.jpg
Dunki Vs Salaar Advance Booking Day 1: 'डंकी' और 'सालार' में कांटे की टक्कर

Dunki Vs Salaar Advance Booking Day 1: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर फिल्मों का क्लैश होता रहता है, जैसे अभी हाल ही में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की सैम बहादुर की आपस में भिड़ंत हुई है। बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर साल के अंत में शाहरुख खान और प्रभास की अपकमिंग फिल्मों के बीच महा मुकाबला होने वाला है। शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' एक-दूसरे से एक दिन पहले रिलीज हो रही हैं।

भयंकर भिड़ंत चल रही है दोनों बड़ी फिल्मों के बीच
जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच एक बड़ा क्लैश देखने को मिल रहा है। इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। प्री-टिकट सेल में शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' और प्रभास की ‘सालार’ में भयंकर भिड़ंत चल रही है। चलिए, जानते हैं एडवांस बुकिंग में दोनों फिल्मों के बीच कौन किस पर भारी पड़ रहा है।

‘डंकी’ और ‘सालार’ का बॉक्स ऑफिस पर तो टकराव होने ही वाला है। वहीं उससे पहले शाहरुख और प्रभास की फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग में भी टफ कंप्टीशन देखने को मिल रहा है। इसमें ‘डंकी’ बाजी जीतते हुए नजर आ रही है। फिर भी ‘सालार’ का जलवा कायम है। साउथ इंडिया में प्रभास का वर्चस्व है, जिस वजह से प्रभास की फिल्म का डिमांड उस तरफ हाई है।

जानिए एडवांस बुकिंग में ‘डंकी’ और ‘सालार’ में कौन पड़ रही किस पर भारी?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, डंकी ने अपनी एडवांस बुकिंग के पहले दिन 1,44,830 टिकट बेचे हैं और अब तक इसने 4.46 करोड़ रुपये तक की कमाई भी कर ली है। सालार की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के अभी तक 1,53,705 टिकटें बिके हैं।

एसआरके स्टारर की तुलना में प्रभास की फिल्म के 8875 टिकट ज्यादा बिके हैं, बावजूद इसके इसने लगभग 3.58 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। यानी शाहरुख की डंकी से प्रभास की सालार एडवांस बुकिंग कलेक्शन में पूरे 88 लाख रुपये पीछे चल रही है। अब इसका कारण यह भी हो सकता है कि भारत के दक्षिण में टिकट की कीमतें लिमिटेड हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की हुई थी हत्या, इस बड़े मंत्री ने खोला राज

ये हैं दोनों फिल्म के स्टारकास्ट
21 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म डंकी का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसू पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल सहित कईं कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगें। 22 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। 'सालार' में प्रभास के अलावा श्रुति हसन, पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम रोल प्ले किया है।

Updated on:
18 Dec 2023, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन