बॉलीवुड

Prabhu Deva ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, फिजियोथेरेपिस्ट हैं दूसरी पत्नी

प्रभुदेवा ने रचाई सीक्रेट वेडिंग फिजियोथेरेपिस्ट पर आया प्रभुदेवा का दिल जानिए कैसे हुए पहली मुलाकात
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2020, 3:40 PM IST
Prabhu Deva
Prabhu Deva

नई दिल्ली फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा (Prabhu Deva) पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। कहा जा रहा था कि वो अपनी भतीजी से शादी करने वाले हैं। लेकिन अब खबर आई है कि प्रभुदेवा ने सितंबर महीने में ही गुपचुप तरीके से विवाह रचा (Prabhu Deva secret wedding) लिया थआ। प्रभुदेवा ने बिहार की एक फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है जिससे उनकी मुलाकात अपने एक बॉडी ट्रीटमेंट के दौरान हुई थी। एक दूसरे को पसंद करने के बाद दोनों ने कुछ समय डेट किया और सितंबर में शादी कर ली। जाहिर है कि ये प्रभुदेवा की दूसरी शादी है।

इंडिया टूडे के मुताबिक, प्रभुदेवा ने अपनी भतीजी से शादी नहीं की है। इन खबरों को गलत बताया गया है। प्रभुदेवा की मुलाकात फिजियोथेरेपिस्ट से अपने बैक पेन के ट्रीटमेंट के दौरान हुई थी। उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि चुपके से शादी करने के बाद आने वाले वक्त में प्रभुदेवा ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी कर सकते हैं। उनकी सीक्रेट वेडिंग को कोरोनावायरस का कारण बताया गया है। गौरतलब हो कोरोनावायरस को लेकर सरकार ने सख्त नियम बनाए हुए हैं। सितंबर महीने में किसी भी फंक्शन के लिए सिर्फ 25 से 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति थी। शायद यही कारण है कि प्रभुदेवा ने अपनी शादी भी सीक्रेट ही रखी।

हालांकि अब इस खबर के सामने आने के बाद प्रभुदेवा के फैंस उनकी शादी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि प्रभुदेवा की पहली शादी रामलता से हुई थी। दोनों की तीन बच्चे हैं। साल 2011 में प्रभुदेवा और रामलता के बीच तलाक हो गया था। वहीं उनका अफेयर साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा से भी रहा। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इन दिनों प्रभुदेवा चेन्नई में वक्त बिता रहे हैं। वहीं अगले साल सलमान खान स्टारर उनकी फिल्म राधे- यो मोस्ट वॉन्टेड रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब