बॉलीवुड

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी बॉलीवुड फिल्म बनी PRDP

सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो वर्ल्ड वाइड सर्वाधिक कमाई करने वाली छठी बॉलीवुड फिल्म बन गई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2015, 1:23 PM IST
prdp6
prdp6

मुंबई। बॉलीवुड के 'प्रेम' सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज होने के इतने वक्त बाद भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। सूरज बडज़ात्या डायरेक्टेड ये फिल्म सफलता के झंडे गाड़ते हुए 390 करोड़ की कमाई कर ली है। प्रेम रतन धन पायो वर्ल्ड वाइड सर्वाधिक आय अर्जित करने वाली छठी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इस फिल्म से दर्शकों को पहले से ही काफी उम्मीदें थी। सालों बाद सलमान 'प्रेम' के किरदार में लौटे थे। फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर नजर आई थी। प्रेम रतन धन पायो दीपावली के मौके पर रिलीज हुई थी और अपने प्रदर्शन के बाद से ही यह आय के कीर्तिमान स्थापित करते जा रही है।

भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 297 करोड़ की कमाई कर चुकी है जबकि विदेशों में अर्जित आय के जरिए यह आंकड़ा अब 390 करोड़ तक पहुंच चुका है। इससे पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने वर्ल्ड वाइड 385 करोड़ की कमाई की थी।

Published on: