Deepika Padukone Ranveer Singh Before Delivery: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान का एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।
Deepika Padukone Ranveer Singh Before Delivery: दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए हैं। बप्पा का आशीर्वाद लेने दीपिका अपने पति रणवीर के साथ पहुंची। इस दौरान का एक्ट्रेस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका को चलने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। दरअसल दीपिका का बेबी बंप नौ महीने का काफी बड़ा हो गया है। इतने बड़े बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस को चलने में परेशानी का सामना उठानी पड़ रही है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस को इस दौरान ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में देखा गया। साड़ी के साथ दीपिका ने मैचिंग स्टड्स भी पेयर किए थे। उन्होंने स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया था। साड़ी के साथ दीपिका ने मैचिंग स्टड्स भी पेयर किए थे। उन्होंने स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ अपना लुक पूरा किया था।
रणवीर सिंह भी ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहनकर मंदिर पहुंचे थे। सिर पर पोनी और आंखों पर काला चश्मा लगाए वे काफी डैशिंग दिख रहे थे। गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर आने के बाद रणवीर सिंह के माथे पर टीका और कंधे पर पीली चुनरी भी नजर आई।
दीपिका और रणवीर के साथ उनके पेरेंट्स भी सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए थे। इस दौरान दीपिका की बहन अनीशा भी उनके साथ दिखीं। बता दें कि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर इसी महीने की 28 तारीख को अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे।