बॉलीवुड

शाहरुख खान की वीर-जारा करने के बाद ‘Zombie’ बन गई थी प्रीती जिंटा, 20 सालों बाद बताई सच्चाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती जिंटा (Preity Zinta) ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की मूवी वीर-जारा (Veer-Zaara) को लेकर 20 साल बाद एक्स पर एक पोस्ट किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2024, 3:45 PM IST
Preity Zinta feeling like zombie after doing Shahrukh Khan Veer-Zaara

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने 20 सालों बाद ‘वीर-जारा’ मूवी को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। साल 2004 में आई शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और प्रीति जिंटा की मूवी वीर-जारा के दौरान वो “जोंबी” (Zombie) जैसा महसूस करने लगी थी।

एक्ट्रेस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रीति जिंटा और शाहरुख खान को डांस रिहर्सल करते देखा जा सकता है। रिहर्सल के दौरान बैकग्राउंड में 'तेरे लिए' गाना बजते हुए सुना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

कैप्शन में प्रीति जिंटा ने लिखा, “हम एक अवार्ड शो के लिए रिहर्सल कर रहे थे। मुझे याद है कि मुझे दो दिनों तक नींद नहीं आई थी और मैं एक जोंबी की तरह महसूस कर रही थी। मगर शाहरुख ने अपनी सहजता और चुटकुलों से दिन और रिहर्सल को शानदार बना दिया।''

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री! इस फेमस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

इसके बाद प्रीति ने एक डांस स्टेप के बारे में बात की, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि यह 1998 की फिल्म 'दिल से...' के गाने 'जिया जले' से लिया गया था। यश चोपड़ा की 'वीर जारा' एक भारतीय पायलट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने भी अभिनय किया है।


Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा