23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री! इस फेमस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री! इस फेमस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में जल्द ही वापसी करने वाली हैं। सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर की फिल्म में प्रियंका जल्दी ही नजर आ सकती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 22 Mar 2024, 2:03 PM IST

priyanka chopra will take entry in bollywood

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती (Malti) के साथ भारत आई हुईं हैं। हाल ही में वो अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या (Ayodhya) पहुंची थीं। यहां के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इन सब के बीच खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में एंट्री में कर सकती हैं। बॉलीवुड (Bollywood) में सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर के साथ प्रियंका की बात चल रही है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा के फैंस बेसब्री से बॉलीवुड में एंट्री करने का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के बीच अलगी फिल्म को लेकर बात चल रही है। प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की पीरियड-एक्शन में नजर आने वाली है। लेकिन अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) के फिल्म में नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।