बॉलीवुड

प्रीति जिंटा सऊदी अरब के ‘जेद्दा’ में हुईं स्पॉट, इस बात को लेकर फैंस से मांगे सुझाव

Preity Zinta: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल ऑक्शन के लिए पहुंचीं हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए फैंस से सुझाव मांगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2024, 9:02 PM IST
Preity Zinta reached Saudi Arabia
Preity Zinta reached Saudi Arabia

Preity Zinta: पंजाब किंग्स इलेवन की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल टीम के ऑक्शन के लिए सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से टीम के लिए सुझाव मांगे हैं।

इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का लेटेस्ट वीडियो आया सामने

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर ‘कोई मिल गया’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मेरा डिजिटल डिटॉक्स पूरा हो गया है! आईपीएल नीलामी के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में हूं। कुछ अद्भुत नए ऐलान के लिए आप लोग नजर रखें, तब तक हमारी नई टीम के लिए आप सभी के सुझावों का स्वागत है।" कैप्शन के साथ अभिनेत्री ने हैशटैग लगाते हुए लिखा टिंग, आईपीएल ऑक्शन 2025, पंजाब किंग्स इलेवन।

'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'झूम बराबर झूम', वीर जारा समेत अन्य शानदार फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली ‘डिंपल गर्ल’ ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीड‍ियो होटल के कमरे की बालकनी का है। इसमें होटल की छत और शहर की खूबसूरती कैद हो गई है।

इससे पहले अभिनेत्री ने एक पोस्ट कर माता-पिता को उनके त्याग और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। ‘वीर जारा’ अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजिल्स की सड़क पर पोज देते हुए तस्वीर शेयर की, जिसमें कैमरे की ओर उनकी पीठ है और वह अपने दोनों बच्चों की हाथ को पकड़े नजर आ रही हैं।

पिछले दो सप्ताह मेरे लिए विशेष रूप से कठिन रहे हैं: प्रीति जिंटा

तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने नोट शेयर कर लिखा, "पिछले दो सप्ताह मेरे लिए विशेष रूप से कठिन रहे हैं, क्योंकि मैं काम के साथ मां के कर्तव्यों को भी निभा रही हूं। इन कामों में बच्चों को जगाना, उन्हें स्कूल के लिए तैयार करना, उनका लंच बॉक्स पैक करना, स्कूल छोड़ना और ले आना, रात का खाना और उन्हें बिस्तर पर सुलाना शामिल है।“

इस बीच अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ ‘गदर’ अभिनेता सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे।

Updated on:
23 Nov 2024, 9:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो

Ramayana Part 1 Ending Explained: जटायु और रावण के भीषण युद्ध से लेकर हनुमान की झलक तक, ‘रामायण 2’ को लेकर खुले कई राज

‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं