बॉलीवुड

प्रीति जिंटा करेगी वेब सीरीज को प्रोड्यूस रितिक रोशन आएंगे मुख्य किरदार में नजर

प्रीति जिंटा करेगी वेब सीरीज को प्रोड्यूस रितिक रोशन आएंगे मुख्य किरदार में नजर

less than 1 minute read
Jan 05, 2021
प्रीति जिंटा करेगी वेब सीरीज को प्रोड्यूस रितिक रोशन आएंगे मुख्य किरदार में नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अब वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने की शुरुआत करने जा रही है। दरअसल खबर आई है कि वह डिजनी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगी और इस वेब सीरीज में प्रीति जिंटा के बेस्ट फ्रेंड और बालीवुड के अभिनेता रितिक रोशन मुख्य किरदार में नजर आ सकते हैं। क्योंकि ऋतिक ने उनके इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है।

जानकारी के अनुसार इस वेब सीरीज का नाम "द नाइट मैनेजर है" जो एक नोबेल पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी काफी पेचीदा है। जिसमें रितिक रोशन एक लग्जरी होटल के नाइट मैनेजर की भूमिका में नजर आएंगे। जहां वहां एक सीक्रेट मिशन पर होंगे। इस फिल्म की कहानी ऋतिक को भी पसंद आई है। इसलिए उन्होंने भी इसके लिए हां कर दी है। प्रीति जिंटा का मानना है कि इस वेब सीरीज के लिए उनके पास भी रितिक से अच्छा कोई ऑप्शन नहीं है।

आपको बता दें कि प्रीति जिंटा रितिक रोशन दोनों ही इस वेब सीरीज के माध्यम से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। जहां इसमें ऋतिक मुख्य किरदार में होंगे। वही प्रीति प्रोड्यूसर के तौर पर हाथ आजमाएंगी।

Published on:
05 Jan 2021 06:51 pm
Also Read
View All