बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी ने किया बड़ा खुलासा, शादी में हुआ था हमारे साथ…

एक्ट्रेस ने बताया कि भारत में प्रियंका चोपड़ा को... प्रियंका चोपड़ा ने भारत में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जबरदस्त नाम कमाया है।

2 min read

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चे पर बनी रहती है वे अकसर अपने पति निक जोनास(Nick Jonas)के साथ ससुराल के सभी सदस्यों के तस्वीरें शेयर करती रहती है। हर खास फंग्शन के दौरान उनका सुसराल तस्वीरों में देखने को मिल ही जाता है। क्योंकि जिस तरह से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नें अपनी फिल्मों में अपने खास अंदाज से भारत के हर लोगों का दिल जीता है उसी तरह से वह अपने ससुराल की भी सबसे चेहेती बहू बन चुकी हैं।

अभी हाल ही में उनकी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बारे में खुलासा किया है जिसमें उन्होनें बताया कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भारत में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जबरदस्त नाम कमाया है। जब हम लोग निक और प्रियंका की शादी के लिए भारत गए थे तो हमारे साथ बिल्कुल शाही लोगों की तरह व्यवहार किया गया था। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भारत में पूजा जाता है। अपने इंटरव्यू में सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के खूब पुल बांधे।

सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने उनके परिवार के बारे में भी बात करते हुए कहा, "उसके घर के लोग बहुत अच्छे इंसान हैं। ऐसा महसूस ही नही होने देते कि हमारे और प्रियंका के बीच किसी तरह का अंतर है। भले ही केविन जोनास और डेनियल जोनास न्यू जर्सी में रहते हों, लेकिन हम उनसे हमेशा मिलते हैं। " खबर है कि सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनास के घर में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। हालांकि, इस बात का खुलासा एक्ट्रेस की ओर से नही किया गया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं।

Updated on:
04 Mar 2020 05:36 pm
Published on:
04 Mar 2020 05:33 pm
Also Read
View All