बॉलीवुड

शादी के 1 साल बाद पति निक जोनस संग पहली बार ये काम करेंगी प्रियंका चोपड़ा

अमेजॉन प्राइम विडियो वेब सीरीज का नाम 'इविल आई' होगा। हाल ही इसके नाम का ऐलान किया गया है। वे इस शो पर हाल ही में शादी करने वाले जोड़ों के बारे में बात करेंगे और उनकी असली कहानियों को बताएंगे।

2 min read
Mar 14, 2020
Priyanka Chopra And Nick Jonas

Priyanka Chopra और उनके पति हॉलीवुड के गायक व अभिनेता Nick Jonas Amazon Prime Web Series एक वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे। इस वेब सीरीज का नाम 'Evil Eye' होगा। हाल ही इसके नाम का ऐलान किया गया है। वे इस शो पर हाल ही में शादी करने वाले जोड़ों के बारे में बात करेंगे और उनकी असली कहानियों को बताएंगे। निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। उसमें उन्होंने लिखा है, 'प्रियंका और मैं अमेजॉन प्राइम वीडियो की इस नई सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। अगर आप इस बसंत ऋतु में या फिर गर्मियों की शुरुआत में शादी करने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपकी प्रेम कहानी सुनना चाहते हैं।

देसी गर्ल ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि निक और मैं नए प्रोजेक्ट की घोषणा के लिए बहुत उत्साहित हैं। इसी के साथ मैं और निक पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करेंगे। इस बेहतरीन अनुभव को हम उन जोड़ों के साथ साझा करना चाहते हैं, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके अलावा प्रियंका अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए दो और प्रोजेक्टों पर काम कर रही हैं। उनमें से एक मां आनंद शीला की कहानी 'शीला' और दूसरी ब्रिटिश अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल' है।

View this post on Instagram

This guy. #Grammys2020

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Published on:
14 Mar 2020 02:35 pm
Also Read
View All