बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ घुड़सवारी करते हुए तस्वीरें की शेयर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार अपनी रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
2 min read
priyanka_nick_hourse_riding_.jpeg

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार अपनी रोमांटिक तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर ये कपल अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है। हाल ही में एक बार फिर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों ही कैलिफोर्निया के कारपिंटेरिया की हसीन नजारों के बीच घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Magic ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो निक का हाथ थामे घुड़सवारी का आनंद ले रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मैजिक।' इसके अलावा निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से घुड़सवारी की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- 'संडे।' प्रियंका और निक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। साथ ही उनके फैंस को दोनों की रोमांटिक फोटोज़ काफी पसंद आ रही हैं।

View this post on Instagram

Sunday. ❤️

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की है। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थीं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया था। अब उनके फैंस को इंतजार है कि कब वह बॉलीवुड में अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगी। वहीं निक जोनस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों रियलिटी शो 'द वॉइस' में जज की भूमिका में हैं।

Updated on:
02 Mar 2020 02:17 pm
Published on:
02 Mar 2020 02:12 pm
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा