बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) होली के लिए भारत में थे।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) होली के लिए भारत में थे। दोनों ने होली के मौके पर जमकर मस्ती भी की। जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। लेकिन होली खत्म होने के बाद अब दोनों न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो प्रियंका और निक एयरपोर्ट पर दिखाए दे रहे हैं। एयरपोर्ट पर दोनों हाथ पकड़कर चलते हैं। दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले निक और प्रियंका की होली की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। तस्वीरों में दोनों होली खेलने के बाद पूरी तरह रंगे हुए हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की है। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थीं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया था। अब उनके फैंस को इंतजार है कि कब वह बॉलीवुड में अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगी। वहीं निक जोनस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों रियलिटी शो 'द वॉइस' में जज की भूमिका में हैं।