
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा कीं जिसमें वह अपने नए हेयरकट को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका एक नए हेयरकट में अपनी लटों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। अपने पोस्ट को कैप्शन देते हए प्रियंका लिखती हैं, न्यू हेयर, डोंट केयर। प्रियंका का यह नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है जिनमें इंडस्ट्री से उनके दोस्त व सहकर्मी भी शामिल रहे हैं। अभिनेत्री पत्रलेखा ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक हार्ट-आई ईमोजी पोस्ट किया है। तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया है, आप प्यारी दिख रही हैं प्रियंका। एक ने लिखा है, हेयरकट आप पर काफी फब रहा है। प्रियंका ने हाल ही में ऐलान किया कि उन्होंने अपने संस्मरण पर काम खत्म कर लिया है, जिसका शीर्षक 'अनफिनिश्ड' है। प्रियंका अब इसे जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
बिपाशा बसु ने हेयर टिप्स साझा किया
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर अकसर काफी सक्रिय रहती हैं और इसके माध्यम से तमाम चीजें साझा करती रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ने नए जमाने मेंबालों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने प्रशंसकों संग एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा साझा किया है, जिससे बालों की अच्छी सेहत को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है। शनिवार को बिपाशा ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने बालों की जड़ों में प्याज का रस लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ बिपाशा ने लव योरसेल्फ, बीबीब्यूटीहैक्स और हेल्दी हेयर जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया।
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, प्याज का रस। फैंस को बिपाशा की ओर से साझा किया गया यह टिप्स काफी पसंद आया और इसके लिए लोगों ने अभिनेत्री को धन्यवाद भी कहा। एक यूजर ने लिखा, अच्छा, तो अब मैं भी इसे अप्लाई करूंगा। एक अन्य ने लिखा, आप जैसे सेलेब्रिटीज को इस तरह के घरेलू नुस्खों पर भरोसा रखते देख अच्छा लगता है। अभिनय की बात करें, तो बिपाशा हाल ही में अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग थ्रिलर सीरीज डेंजरस में नजर आईं।