बॉलीवुड

निक से भी पहले जुड़ चुका है इस हॉलीवुड एक्टर से प्रियंका का नाम,साथ रह रुक चुके हैं प्रियंका के घर!

प्रियंका की लाइफ में निक जोनास पहले आदमी नहीं है जिन्हें प्रियंका डेट कर रही हैं।

3 min read
Jul 16, 2018
priyanka chopra

आज बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा देश से लेकर विदेश तक जाना पहचाना नाम है। बॉलीवुड में कामयाबी पाने के बाद अब वह हॉलीवुड में भी अपने हुस्न और अदाकारी का लोहा मनवा रही हैं। साथ ही प्रियंका का नाम लव अफेयरस के कारण भी काफी चर्चा में रहा है। इन दिनों भी वह अपने करीबी दोस्त अमरीकन सिंगर निक जोनास के कारण काफी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका निक को अपने साथ भारत अपनी फैमली से मिलवाने भी लेकर आई। उनके भारत आने की खुशी में प्रियंका ने घर पर पार्टी भी रखी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमली मेंबर शामिल हुए। फिलहाल प्रियंका निक के साथ वापस यूएस चली गई हैं।

लेकिन बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका की लाइफ में निक जोनास पहले आदमी नहीं है जिन्हें प्रियंका डेट कर रही हैं। दरअसल प्रियंका का नाम इससे पहले भी बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। आइए देखते हैं पूरी List

अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा
'अंदाज' और 'ऐतराज' जैसे फिल्मों में साथ काम कर चुके अक्षय और प्रियंका का नाम भी एक दूसरे के साथ जुड़ा। हालांकि कुछ ही दिनों में यह बात शांत हो गई।

किंग खान के साथ भी जुड़ चुका है नाम
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका के अफेयर की चर्चा थी। हालांकि कहा जाता है कि शाहरुख की पत्नी को इसकी भनक लगने के बाद यह खत्म हो गया।

हरमन बावेजा के साथ भी जुड़ा नाम
'लव स्टोरी 2050' में साथ काम कर चुके हरमन बावेजा के साथ भी प्रियंका का नाम जोड़ा गया। हालांकि बॉलिवुड में हरमन का करियर खत्म होने के साथ यह चर्चा भी खत्म हो गई।

शाहिद कपूर
प्रियंका और शाहिद ने हमेशा मीडिया में इस बात का खंडन किया कि उनके संबंध एक-दूसरे से को-स्टार से ज्यादा नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक दोनों की नजदीकियों की खबरें आती रहीं।फिल्म 'कमीने' के दौरान प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

गेरार्ड बटलर
निक जोन्स प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर के साथ भी जुड़ चुका है। विदेश से ये चर्चाएं तो आई थीं, लेकिन जब खुद गेरार्ड बटलर भारत आए तो प्रियंका से मिलने के लिए उनकी एक फिल्म के सैट पर जयपुर जा पहुंचे थे। ऐसे में बातों को हवा तो मिलनी ही थी।कहा जाता है कि गेरार्ड भारत में किसी होटल में नहीं बल्कि प्रियंका के घर पर ही रूके थे। उनकी आने की खुशी में प्रियंका ने अपने घर पर पार्टी भी दी थी। इन दोनों का अफेयर खूब चर्चा में रहा था।

Published on:
16 Jul 2018 05:14 pm
Also Read
View All