
नई दिल्ली। पूरे देश में कल गुरूवार के दिन करवा चौथ की धूम मची हुई थी। सभी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए व्रत रखा था। इन्हीं आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने भी करवा चौथ को पूरी रीति रिवाज के साथ धूम-धाम से मनाया। जिनमें से उन सेलिब्रटी के चेहरे पर ज्यादा उमंग देखी गई जिनका शादी के बाद का यह पहला करवा चौथ था। उन्ही में से एक थी विश्व सुंदरी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।
फोटो में प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल भारतीय पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। माथे पर सिंदूर , हाथों में मेहंदी लगाने के साथ प्यारी सी मुस्कान बिखेरते नजर आ रही है। इसमें प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। फोटो में उनके करीबी दोस्त साथ बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "मैं और मेरे दोस्त, करवा चौथ 2019."
इसके अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में लाल चूड़ियां भी पहन रखी है इन तस्वीरों को देखते हुए लग रहा है कि उन्होंने अपना पहला करवा चौथ बहुत ही शानदार तरीके से मनाया है।
बता दें कि इसी महीने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी, ऐसे में लोगों को उन्हें दोबारा भारतीय सिनेमा के पर्दे पर देखने का बहुत इंतेजार था।