बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, देखें Video

क्रिसमस (Christmas) के मौके सभी बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोकि इस समय सात समंदर पार हैं, उनकी क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है।
2 min read
priyanka_chopra_.jpeg

नई दिल्ली: क्रिसमस (Christmas) के मौके सभी बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोकि इस समय सात समंदर पार हैं, उनकी क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ उनके पतिनिक जोनस (Nick Jonas) भी हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

Merry Christmas Eve y’all! 🎄

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

दरअसल, क्रिसमस पर प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ मिलकर केक बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) और निक जोनस साथ मिलकर क्रिसमस का केक सजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निक जोनास कह रहे हैं, "हम क्रिसमस केक के लिए कुकीज सजा रहे है।" निक (Nick Jonas) की बात सुनकर प्रियंका (Priyanka Chopra) कहती हैं, "मैंने निंजा बनाया है।"

इस वीडियो को खुद निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फैन्स भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही दोनों को क्रिसमस की बधाई भी दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में थीं।

Updated on:
25 Dec 2019 03:27 pm
Published on:
25 Dec 2019 03:26 pm