बॉलीवुड

‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के लिए प्रियंका पहुंची मुंबई, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं इस खूबसूरत लुक में

भारत पहुंची प्रियंका चोपड़ा जोनास एयरपोर्ट लुक में लग रहीं है जबरदस्त 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए आईं है मुंबई जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी मूवी

2 min read
pc3.jpg

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपने घर भारत वापस लौट आई हैं। बीती रात प्रियंका चोपड़ा जोनास को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका भारत अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंची है। प्रियंका का एयरपोर्ट लुक बेहद ही पंसद किया जा रहा है। प्रियंका की तस्वीरों में उनका आउटफीट काफी कंफटेबल और स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने वाईट सिल्क कर्लर की शार्ट और डार्क ग्रे एथलीट शॉट्स के साथ काले रंग के जूते पहने हुए है। जो उनके लुक को और भी ग्रेस दे रहें हैं। प्रियंका का हेयर स्टाइटल भी उन पर खूब जच हो रहा है।

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की बात करें तो प्रियंका इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में आपको प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सरफ दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रहीं हैं। ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर अलीशा चौधरी पर आधारित है। ये फिल्म रोमांस,इमोशनस और ड्रामा का एक अच्छा खासा पैकेज है। आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से मना कर दिया है इसी के साथ ये उनकी आख़िर फिल्म है।

Published on:
21 Sept 2019 01:20 pm