बॉलीवुड

ब्राइडल शॅावर: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ लगाए जमकर ठुमके, सामने आया वीडियो

ब्राइडल शॅावर: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ लगाए जमकर ठुमके, सामने आया वीडियो
2 min read
Oct 30, 2018
priyanka chopra and nick jonas
priyanka chopra and nick jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के परिवार इस वक्त शादी की खास तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अपना ब्राइडल शॅावर सेलिब्रेट किया। इस दौरान पार्टी में वह काफी खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आईं। उन्होंने वाइट कलर का गाउन पहना हुआ था। खास बात ये थी कि इस पार्टी में प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और होने वाली सास मौजूद थी। उस दौरान की एक वीडियो सामने आई है जब प्रियंका और दोनों मां ने जमकर डांस किया।

प्रियंका की ब्राइडल शावर पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खूब थिरकती नजर आ रही हैं। साथ ही पार्टी में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनकी होने वाली सास ने भी जमकर डांस किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 2 दिंसबर को ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर रहे हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगी ।अब ऐसे में बॅालीवुड सेलेब्स को दोनों फंक्शन अटेंड करने में बड़ी दिक्कत होने वाली है।

प्रियंका, दीपिका और रणवीर तीनों ही इस इंडस्ट्री में काफी पॅापुलर हैं। तीनों के बॅालीवुड जगत में कई दोस्त हैं, अब कौन किसका फंक्शन अटैंड करता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Published on:
30 Oct 2018 12:44 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा