बॉलीवुड

जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ‘हौली हौली’ सॉन्ग पर किया था धमाकेदार डांस, वायरल हुआ पुराना Video

ये प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पुराना वीडियो है। लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

2 min read
priyanka chopra nick jonas dance video

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर में फैन फोलोइंग है। जब से उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है, तभी से दोनों की जोड़ी दुनियाभर में फेमस है। दोनों की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। हाल ही में 16 जून को निक जोनस का जन्मदिन था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में निक को विश किया था। और अब निक और प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, ये प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का पुराना वीडियो है। लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। जिस पर अब तक कई हजार लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में प्रियंका और निक पूरे जोश में भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं वहीं निक ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। फैंस को दोनों का डांस काफी पसंद आ रहा है।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की थी। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं।" दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

My forever guy...so grateful for you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को दो रीति-रिवाजों के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों की शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था। वहीं, शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

View this post on Instagram

😲💗💗 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Published on:
18 Sept 2020 01:44 pm
Also Read
View All