बॉलीवुड

Priyanka Chopra की लव लाइफ पर मां मधु का बड़ा खुलासा, बोलीं- गलत शख्स के साथ..

Priyanka Chopra Love Life: प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ को लेकर उनकी मां मधु चोपड़ा ने कई खुलासे किए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, इमसें उन्होंने अपनी बेटी की डेटिंग से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

2 min read
Feb 28, 2025
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra Love Life: बॉलीवुड और हॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने उनकी डेटिंग लाइफ पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब प्रियंका एक बार किसी गलत आदमी को डेट कर रही थीं, तब उनकी मां यानी मधु ने क्या किया था।

प्रियंका अपनी पर्सनल बातें पिता से करती थीं शेयर

एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी करीब थीं और अपनी पर्सनल बातें उनसे शेयर करती थीं। जब प्रियंका ने पहले दिल टूटने की बात कही थी, तो मधु को नहीं पता था कि वो किसके बारे में बात कर रही थीं।

नेगेटिविटी से पॉजिटिविटी सीखने का राज

प्रियंका हर मुश्किल को पॉजिटिविटी में बदलने की कला जानती हैं। उनकी मां ने बताया कि ये आदत उन्होंने अपने पिता से सीखी। जब भी प्रियंका परेशान होती हैं, तो अपने कमरे में जाकर खुद को ट्रांसफॉर्म कर लेती हैं।

एक शख्स से हमेशा के लिए तोड़ा रिश्ता

मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका हर तरह की सिचुएशन को हैंडल कर सकती हैं, लेकिन अगर उन्हें कोई पसंद नहीं आता, तो वो हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर देती हैं। ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है, जब प्रियंका ने एक शख्स से रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ लिया और वो इंसान इसका हकदार था।

गलत रिलेशनशिप पर मां देती थीं सलाह

जब मधु से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रियंका को गलत रिलेशनशिप से बचाने के लिए सलाह दी थी, तो उन्होंने कहा- "कई बार... जैसे मेरे पिता मुझे सलाह देते थे। मुझे कोई भी प्रियंका के लिए सही नहीं लगता था।"

प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप

प्रियंका चोपड़ा के रिलेशनशिप की बात करें तो निक से शादी करने से पहले उनका नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा। इनमें शाहरुख खान, शाहिद कपूर और हरमन बवेजा जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

Published on:
28 Feb 2025 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर