बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने उठाया विम्‍बलडन का लुत्फ, तस्वीरें हुईं वायरल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा विंबलडन वूमंस के फाइनल मैच में पहुंची थीं। उनकी साथ उनकी खास दोस्त नताशा पूनावाला भी नजर आईं।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 1:27 PM IST
priyanka_chopra.jpg
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। अपनी फिल्मों से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई है। उनकी लाखों करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा विंबलडन वूमंस के फाइनल मैच में पहुंची थीं। उनकी साथ उनकी खास दोस्त नताशा पूनावाला भी नजर आईं। दोनों ने साथ में मैच एंजॉय किया। मैच की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

विम्‍बलडन मैच का उठाया लुत्फ
विम्‍बलडन मैच को लेकर सिलेब्रिटीज के बीच काफी क्रेज होता है। शनिवार को हॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज मैच देखने पहुंचे थे। जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। स्‍टैंड में बैठकर मैच का लुत्‍फ रे रही प्रियंका की कई तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। खुद प्रियंका ने भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कीं। तस्वीरों में वह नताशा के साथ खूब एंजॉय करती दिख रही हैं।

रॉयल लुक में दिखीं प्रियंका
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने व्हाइट कलर का हाई नेक फ्लोरल ड्रेस पहना है। उन्होंने बालों में हाई बन और हाथ में ब्राउन कलर का बैग कैरी किया है। उनका लुक काफी रॉयल लग रहा है। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो उनके लुक की तुलना ब्रिटिश राजपरिवार की केट मिडलटन से कर दी। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अद्भुत खेल! इन दोनों जबरदस्‍त महिलाओं एशले बार्टी और कैरोलिना प्लिस्कोवा को बधाई।'

अपने रेस्‍तरां 'सोना' में पहुंचीं प्रियंका
प्रियंका की तस्वीरों पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने रेस्‍तरां 'सोना' पहुंची थीं। उन्होंने अपने रेस्‍तरां से कई सारी तस्‍वीरें शेयर की थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा, कुछ दिनों पहले वो इंग्‍लैंड में टीवी शो 'सिटाडेल' की शूटिंग करती हुई भी दिखाई दे रही थीं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन