सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' भी साइन की है। और इस फिल्म के साथ वह एक नया रिकॅार्ड कायम करने जा रही हैं।
बॅालीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा आज न सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर हैं। हाल में उन्होंने क्वांटिको शो की शूटिंग खत्म की है। और एक बार फिर वह बॅालीवुड में लौटने की तैयारी कर रही हैं। बता दें प्रियंका ने सलमान खान के साथ फिल्म भारत साइन कर ली हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हाल में उन्होंने सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' भी साइन की है। और इस फिल्म के साथ वह एक नया रिकॅार्ड कायम करने जा रही हैं।
जी हां, खबरों के मुताबिक प्रियंका इस फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेंगी। अाजतक के रिकॅार्ड में किसी एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया है। प्रियंका ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन जाएंगी।
हाल में प्रियंका के एक करीबी शख्स ने बताया कि, 'सोनाली बोस की फिल्म प्रियंका और जायरा वसीम पर आधारित है। प्रियंका ने सोचा है कि वो इस फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेंगी। ऐसा करने वाली प्रियंका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। अभी तक, हमने देखा है कि एक्टर्स ही ऐसा करते आए हैं।'
बता दें फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका और जायरा के अलावा फरहान अख्तर भी हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी नाम की एक लड़की की जिंदगी पर आधारित है। आयशा चौधरी को जन्म से ही SCID (Severe Combined Immuno-Deficiency) नाम की बीमारी थी। जब वो सिर्फ 6 महीने की थीं, तब उनका बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट हुआ था। उन्हें 13 साल की उम्र में pulmonary fibrosis नामक बीमारी हो गई थी, लेकिन इससे उनके उत्साह में कमी नहीं आई. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर बोलना शुरू किया। 18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।