बॉलीवुड

निक जोनस की पत्नी’ कहने पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने नाम के पीछे से जोनस हटाया था. अब वह निक की पत्नी कहलाए जाने पर भड़क गई हैं।
3 min read
priyanka chopra

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick jonas) की जोड़ी एक मोस्‍ट रोमांटिक कपल के रूप में जानी जाती है। इन दोनों के बीच जो प्‍यार और बॉन्डिंग है वो फैंस को खूब भाती है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने हुनर से लोगों को फैंन बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खिया बटोर रही हैं। बीते दिनों देशी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति का सरनेम जोनस हटा दिया था जिसके बाद से प्रियंका और निक के तलाक के कयास लगाए जाने लगे है।

प्रियंका और निक के तलाक की बात सुनकर उनके फैंस हैरान है और सोच रहे हैं कि आखिर ऐसी क्‍या वजह है जिस कारण प्रियंका का निक सरनेम हटाना पड़ा। मोस्ट पॉवरफुल कपल निक जोनस (Nick jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों कुछ ना कुछ ऐसा कह जाते हैं जो उनके फैंस को हैरान कर देता है। हाल ही में निक ने कहा था कि वह एक अच्छे पति नहीं हैं तो वहीं अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था।

दरहसल देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने यह भी पूछा अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इंस्टा पर लिखा है, 'काफी इंटरेस्टिंग बात है कि मैं दुनिया के सबसे आइकॉनिक फ्रैंचाइज़ी को प्रमोट कर रही हूं और मुझे आज भी किसी की पत्नी के तौर पर दिया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने किसी न्यूज़ का एक और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा है-, 'प्लीज़ बताइए कि ये अब भी महिलाओं के साथ कैसे हो रहा है? क्या मुझे अपने बायो में IMDB लिंक ऐड करना चाहिए?' इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है। बता दे कि मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी एक खास जगह बनाई है। इस साल टॉप 10 की इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक मात्र भारतीय अभिनेत्री हैं।

आपको बता दें पिछले साल प्रियंका इस लिस्ट में 15वें स्थान पर थीं। लेकिन वर्ष 2021 में अपनी रैंकिंग में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने इस वर्ष 10वां स्थान हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस सर्वे में 38 देशों के कुल 42,000 लोगों को शामिल किया गया था। प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में एंजेलिना जोली, स्कारलेट जॉनसन, एमा वॉटसन और टेलर स्विफ्ट का भी नाम शामिल है। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में 13वें नंबर हैं। नंबर 1 पर मिशेल ओबामा जबकि एंजेलिना जोली इसमें दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे नंबर पर ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II मोस्ट एडमायर्ड वुमन 2021 हैं।

प्रियका चोपड़ा के काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में सिर्फ 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2002 में आई फिल्म 'हमराज' से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड में 'बाजीराव मस्तानी', '7 खून माफ', 'फैशन', 'बर्फी' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए सबकी वाहवाही भी लूटीं। बाद में साल 2015 में शो 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। प्रियंका की आखिरी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी।

Updated on:
17 Dec 2021 12:56 pm
Published on:
17 Dec 2021 12:56 pm