पार्टी के दौरान प्रियंका वनपीस में दिखाई दीं। साथ ही उस दौरान की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें प्रियंका लाजवाब डांस करती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ रोका कर लिया है। दोनों ने अब अपने रिश्ते पर ठप्पा लगा दिया है। इस शनिवार रोके के बाद शाम को इंगेजमेंट पार्टी भी रखी गई। उस दौरान बॅालीवुड इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के दौरान प्रियंका वनपीस में दिखाई दीं। साथ ही उस दौरान की एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें प्रियंका लाजवाब डांस करती नजर आ रही हैं।
पार्टी में प्रियंका ने निक के साथ डांस किया। उस दौरान की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में प्रियंका अपनी दोस्त अनुष्का संग डांस कर रही हैं, वहीं निक जोनस इस डांस का वीडियो बनाते हुए फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका और निक काफी पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ महीनों पहले ही उन्होंने पब्लिकली साथ में अपीयरेंस दी। निक ने प्रियंका की मां से और उनके कुछ रिश्तेदारों से भी पहले ही मुलाकात कर ली थी। अब वह अपने परिवार के साथ मुंबई आए। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी कर लेंगे। प्रियंका की बात करें तो वो अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी।
गौरतलब है कि प्रियंका अब अपने हॅालीवुड प्रोजेक्ट्स को किनारे कर देश वापस आ चुकी हैं। आज से उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दी स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्रान पर फिल्म की टीम के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं।बता दें बता दें फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में प्रियंका और जायरा के अलावा फरहान अख्तर भी हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी नाम की एक लड़की की जिंदगी पर आधारित है। आयशा चौधरी को जन्म से ही SCID (Severe Combined Immuno-Deficiency) नाम की बीमारी थी।