बॉलीवुड

BAFTA 2021 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनाया हॉट लुक

74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (BAFTA) का आयोजन लंदन के रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को हुआ। इसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। इस आयोजन के लिए प्रियंका के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

2 min read
Priyanka Chopra BAFTA 2021

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ वह हॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। कुछ वक्त पहले प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी। अब एक बार फिर प्रियंका चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (BAFTA) में बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। ऐसे में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं।

ब्लैक गाउन में प्रियंका का कहर
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस शो के लिए एक्ट्रेस ने दो तरह की ड्रेस पहनी। प्रियंका की पहला आउटफिट ब्लैक कलर का है। ब्लैक कलर के गाउन में वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई है। पूरे लुक में वह कमाल की लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

रेड एंड व्हाइट लुक
इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने रेड एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इसमें भी वह कहर ढाती दिख रही हैं। उनकी फोटोज़ को काफी पसंद किया जा रहा है। इन पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज़ भी प्रियंका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका की फिल्म को नॉमिनेशन
बाफ्टा का आयोजन पहले फरवरी में होना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन लंदन के रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को हुआ। इसमें प्रियंका के अलावा फोएब डिनेवोर, असिम चौधरी, सोफी कुकसन ,चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो और ह्यूग ग्रांट समेत कई सेलेब्स प्रेजेंटर्स रहे। इस शो का आयोजन ऑनलाइन किया गया। जिसमें आठ श्रेठियों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। खास बात ये है कि बाफ्टा अवॉर्ड्स में प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को दो मुख्य कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले। इस फिल्म में एक्टर के साथ-साथ प्रियंका प्रोड्यूसर भी हैं। बता दें कि 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) भारतीय समय के मुताबिक रात को साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगा। इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है।

Published on:
12 Apr 2021 08:16 am
Also Read
View All