बॉलीवुड

Priyanka Chopra बनने जा रही हैं ओशो की सन्यासिन! जानिए इसके पीछे की सच्चाई

इस बार प्रियंका (Priyanka Chopra) बड़ी वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि अब वो आचार्य रजनीश ओशो की सन्यासिन बनने जा रही हैं।
2 min read
priyanka_chopra_osho_4.jpeg

नई दिल्ली: पहले बॉलीवुड फिर हॉलीवुड में छा जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ( Priyanka Chopra Jonas ) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनका फैशन तो कभी उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया रहता है। लेकिन इस बार प्रियंका बड़ी वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि अब वो आचार्य रजनीश ओशो की सन्यासिन बनने जा रही हैं। लेकिन इसके पीछे क्या सच्चाई है आइए हम आपको बताते हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा असल जिंदगी में ये कदम नहीं उठा रही हैं बल्कि एक फिल्म के किरदार के लिए वो सन्यासिन बनेगीं। जी हां खबरों की मानें तो प्रियंका मां आनंद शीला (Ma Anand Sheela) के नाम से मशहूर शीला बिएर्निस्टिल की बायोपिक में लीड किरदार निभाने वाली हैं। बहुत वक्त से ये फिल्म चर्चा में थी और अब यह बनने के लिए तैयार है। खबर है कि कई निर्माताओं ने मां आनंद शीला से अपने जीवन पर फिल्म बनाने के लिए बात की है। ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका को इस फिल्म में मा आनंद शीला का किरदार निभाने के लिए कास्ट कर लिया गया है।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की है। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में थीं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया गया था। अब उनके फैंस को इंतजार है कि कब वह बॉलीवुड में अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगी।

Updated on:
22 Feb 2020 05:25 pm
Published on:
22 Feb 2020 04:45 pm