बॉलीवुड

अब भी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड में अपने एक्टिंग का कौशल दिखा रही हैं
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 8:27 PM IST
priyanka
priyanka

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड में अपने एक्टिंग का कौशल दिखा रही हैं। वह टीवी सीरियल क्वांटिको और कुछ और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इन दिनों वह अपने काम से ब्रेक लेकर स्वदेश आई हुई हैं। वह कई कायक्रमों में भाग ले रही हैं। इसी दौरान यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी से महिला और बच्चों के स्वास्थ्य समस्या के मुद्दे पर बातचीत की। इस मुलाकात की एक तस्वीर प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपनी फिल्मों के बारे में भी बात की।

अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश:
प्रियंका ने मीडिया से कल्पना चावला की बॉयोपिक के विषय में बातचीत की। उन्होंने कहा, 'वह अब भी सही स्क्रिप्ट की खोज में हैं।' उन्होंने कहा कि वह हर बार चौंक जाती हैं जब लोग उनसे यह पूछते है कि वह किस फि ल्म का हिस्सा बनने वाली है जबकि वह जानते हैं कि इन दिनों में क्वांटिको और अपने क्षेत्रीय प्रोडेक्शन की फि ल्मों में व्यस्त हैं।

लोगों को लगता है दर्जनों फिल्में साइन करुंगी:
प्रियंका ने कहा कि जब भी वह स्वदेश वापस आती हैं तो लोगों को यह लगने लगता है कि इस बार वो दर्जनों स्क्रिप्ट और फि ल्मों के ऑफ र लेकर आई हैं। लेकिन यह सच नहीं होता है।

मोस्ट एडमार्यड वुमेन लिस्ट में बनाई जगह:
एक सर्वे के बाद जारी की गई लिस्ट में प्रियंका ने मोस्ट एडमार्यड वुमेन लिस्ट में जगह बनाई है। प्रियंका को इस लिस्ट में 12वां स्थान मिला है। प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

मोदी का समर्थन मांगा
प्रियंका ने दिसंबर में दिल्ली में होने जा रहे पार्टनर फ ोरम के लिए प्रधानमंत्री का समर्थन मांगा। इसका उद्देश्य 2030 तक सशक्त विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए महिलाओं, बच्चों और किशोरों के लिए हर स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में सुधार करना है। बता दें कि इस पार्टनर फ ोरम में 92 देशों के 1200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Updated on:
13 Apr 2018, 8:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल