बॉलीवुड

23 साल की सोफी टर्नर 37 की प्रियंका चोपड़ा से, ‘आपको मेरी बात सुननी होगी, मैं जेठानी हूं’

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) और निक जोनस ( Nick Jonas ) की शादी के बाद सोफी टर्नर ( Sophie Turner ) ने जोय जोनस जून, 2019 से शादी की। प्रियंका के पति निक जोनस 27 साल के हैं, वहीं केविन 31 साल के हैं और जो की उम्र 30 साल है। इससे उनकी पत्नियां सोफी टर्नर और डेनियल प्रियंका की 'जेठानियां' बनती हैं।

2 min read
Oct 05, 2019
23 साल की सोफी टर्नर 37 की प्रियंका चोपड़ा से, 'आपको मेरी बात सुननी होगी, मैं जेठानी हूं'

मुंबई। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने अमरीकी सिंगर निक जोनस ( Nick Jonas ) से पिछले साल शादी की थी। उनकी शादी से जुड़े किस्से अब सामने आ रहे हैं। इन्हीं रोचक किस्सों में से एक है प्रियंका और सोफी टर्नर ( Sophie Turner ) का। प्रियंका ने जोनस फैमिली के चार बेटों में से दूसरे नंबर के यानी कि निक जोनस से शादी की है। उस समय निक के बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद सोफी टर्नर ने जोय जोनस जून, 2019 से शादी की। प्रियंका के पति निक जोनस 27 साल के हैं, वहीं केविन 31 साल के हैं और जो की उम्र 30 साल है। इससे उनकी पत्नियां सोफी टर्नर और डेनियल प्रियंका की 'जेठानियां' बनती हैं।

प्रियंका ने इंडलज एक्सप्रेस को इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए बताया कि, सोफी खुद को 'जेठानी' ( Elder Sister-In-Law ) बुलाना पसंद करती हैं। सोफी को जेठानी कहलवाना बहुत पसंद है। सोफी कहती हैं कि आपको मेरी बात सुननी होगी, मैं जेठानी हूं।' वैसे हिन्दू परम्परा के हिसाब से देखा जाए तो सोफी ने निक के बड़े भाई से शादी की है, इसलिए वह प्रियंका की जेठानी लगती हैं।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के दो चहेते खिलाड़ी हैं प्रियंका चोपड़ा की पसंद, कहा- मैं पर्सनली जानती हूं
Published on:
05 Oct 2019 07:45 pm
Also Read
View All