बॉलीवुड

2 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली, क्यूटनेस से जीत रही सबका दिल, क्या आपने देखी तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक बार फिर मालती की क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया है।  
less than 1 minute read
Jan 18, 2024
malti_birthday_photos.jpg

Malti Marie Birthday Celebration: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास दो साल की हो गई हैं। मालती का बर्थडे 15 जनवरी को मनाया गया जिसकी फोटोज भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में मालती बेहद क्यूट दिख रही हैं।

मालती इस ड्रेस में लगी प्यारी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती अपने दूसरे बर्थडे पर पिंक कलर का टॉप और रेड जींस पहने दिख रही हैं। मालती ने दिल के शेप वाले सनग्लास लगा रखे हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। निक जोनास ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालती की बर्थडे फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरें में निक के भाई जो जोनास, फ्रैंकलिन जोनास और उनकी गर्लफ्रेंड एना ओल्सन, इनके कई दोस्त भी नजर आए।


यह भी पढ़ें: 'एनिमल' ने कमाए 900 करोड़, फिर भी इस एक्ट्रेस ने नहीं देखी फिल्म, वजह जानकर हर कोई हैरान

प्रियंका-निक का लुक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में सिंपल लुक में दिखे। प्रियंका ने ऑरेंज कलर की हुडी और ऑरेंज सनग्लासेज लगा रहे थे, जबकि निक ने रेड कलर की हुडी पहनी थी। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को पेरेंट्स बने थे। कपल ने बेटी का नाम रखा है- मालती मैरी चोपड़ा जोनास। प्रियंका बेटी को लेकर भारत आती-जाती रहती हैं।

Updated on:
18 Jan 2024 08:42 am
Published on:
18 Jan 2024 08:42 am