
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन नए लुक में नजर आती हैं। उनका हर स्टाइल उनके फैंस को दीवाना बना देता है। वह कुछ भी पहनती हैं, ट्रेंड हो जाता है। हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटोशूट शूट करवाया है। यह फोटोशूट वोग (इंडिया) मैगजीन के लिए कराया गया है। इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अब सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रियंका स्टनिंग लग रही हैं। हाल फिलहाल प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी सीरीज क्वॉन्टिको 3 की शूटिंग में बिजी हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. लेकिन अब वो अपने हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में हैं। इन तसवीरों में प्रियंका हॉल्टर नेक बिकनी टॉप में नजर आ रही हैं और मैटलिक मेकअप और डस्की लुक में बेहद खूबसूरत और डिफरेंट नजर आ रही हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा पहली बार आमिर खान के अपोजिट राकेश शर्मा की बायोपिक में भी नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करने को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं, जिसमें वह नी साइज ड्रेस में नजर आई थीं।