
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। मॉडलिंग से अपनी शुरुआत करने वालीं प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा, प्रियंका को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। सभी जानते हैं कि उन्हें अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करना काफी पसंद है। हर बार वह किसी नए लुक में नजर आती हैं।
अब प्रियंका चोपड़ा ने Vogue मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस मैग्जीन के लिए पीसी ने 11वीं बार फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीरों में वह हमेशा की तरह ग्लैमरस लग रही हैं।
फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका रेड ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया हुआ है। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है प्रियंका के मंगलसूत्र ने। ड्रेस के साथ उन्होंने मंगलसूत्र भी कैरी किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई तस्वीरों को शेयर किया है। हर फोटो में वह जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने बताया कि उनके आउटफिट और जूलरी को मॉडर्न भारतीय नारियों के लिए डिजाइन किया गया था जो अपने जीवन को पूरी आजादी और अपनी शर्तों के साथ जीती हैं।
इससे पहले प्रियंका ने पति निक के साथ काफी बोल्ड फोटो शेयर की थी। फोटो में प्रियंका बिकिनी पहने बीच पर उल्टा लेटी हुई हैं। वहीं, उनके पति निक एक्ट्रेस के बम पर ब्रेकफास्ट करते दिख रहे थे। फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका रेड एंड ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। निक शर्टलेस हैं और उन्होंने काले रंग की स्विमिंग वियर पहन रखी है। प्रियंका को इस फोटो को पोस्ट करने पर काफी ट्रोल भी किया गया। उनके इस फोटो पर 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके अलावा, प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी सिंगल बिकिनी फोटो भी शेयर की थी। जिसे काफी पसंद किया गया।