बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने वेटरन एक्ट्रेस रेखा की तस्वीर पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बेचारी बनने से अच्छा…

Priyanka Chopra And Rekha:प्रियंका चोपड़ा ने रेखा के लिए एक बोल्ड पोस्ट सोशल मीडिया पर किया और अलग अंदाज में तारीफ की और कहा...
2 min read
Aug 02, 2025
प्रियंका चोपड़ा ने वेटरन एक्ट्रेस रेखा की तस्वीर पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, बेचारी बनने से अच्छा...
(फोटो सोर्स: प्रियंका चोपड़ा के X द्वारा)

Priyanka Chopra: अभिनेत्री रेखा और बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से हैं। अक्सर दोनों एक-दूसरे की तारीफ करती नजर आती हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार को देखने को मिला जब प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा के लिए एक बोल्ड पोस्ट किया।

प्रियंका ने रेखा की पेंटिंग वाला पोस्टर रीपोस्ट किया

प्रियंका चोपड़ा ने रेखा की एक पेंटिंग वाला पोस्टर रीपोस्ट किया। इस पोस्टर में रेखा का अंदाज उनकी फिल्म 'उत्सव' की याद दिलाता है। वो एक 'क्लियोपेट्रा' से प्रेरित रानी की तरह नजर आ रही थीं, जिनमें एटीट्यूड और एलिगेंस कूट-कूट कर भरा था। पोस्टर पर लिखा था, "बेटर अ बिच देन अ बेचारी"। इसके साथ ही प्रियंका ने ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना की फिल्म 'ताल' के गाने 'ताल से ताल' का रीमिक्स भी जोड़ा।

सोशल मीडिया पर हलचल

बता दें कि इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर प्रियंका इस पोस्ट के जरिए क्या कहना चाहती हैं। क्या ये सिर्फ रेखा के प्रति उनकी तारिफ है, या फिर इसमें कोई गहरा मैसेज छुपा है? दरअसल प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही रेखा को एक ‘आइकन’ और ‘फैबुलस लेडी’ मानती आई हैं। 2024 में रेखा के 70वें जन्मदिन पर भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें रेड हार्ट इमोजी के साथ सम्मान दिया था। 2006 में आई फिल्म ‘कृष’ में रेखा और प्रियंका ने साथ काम किया था और वो अनुभव प्रियंका के लिए यादगार रहा था।

Updated on:
02 Aug 2025 04:21 pm
Published on:
02 Aug 2025 04:21 pm