बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने पहन डाली इतनी बोल्ड ड्रेस कि इस तरह छुपती आईं नजर

प्रियंका को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। सभी जानते हैं कि उन्हें अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करना काफी पसंद है। हर बार वह किसी नए लुक में नजर आती हैं। लेकिन कई बार उनका लुक उन्हीं पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 9:24 PM IST
priyanka_chopra_.jpg
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। मॉडलिंग से अपनी शुरुआत करने वालीं प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा, प्रियंका को उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। सभी जानते हैं कि उन्हें अपने लुक के साथ एक्सपैरीमेंट करना काफी पसंद है। हर बार वह किसी नए लुक में नजर आती हैं। लेकिन कई बार उनका लुक उन्हीं पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ था।

दरअसल, एक बार प्रियंका चोपड़ा एक अवॉर्ड फंक्शन शो में पहुची थीं। इस दौरान वह बेहद ही बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस शो में बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उनकी ड्रेस के एक साइड पर फुल कट था और नीचे लगे नेट से बॉडी का हिस्सा साफ नज़र आ रहा था।

इस ब्लैक कलर की ड्रेस में वह बेहद हॉट लग रही थीं। ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहनी हुई थीं और न्यूड मेकअप किया हुआ था। उनका पूरा लुक देखने लायक था। लेकिन डीप कट के कारण प्रियंका थोड़ी असहज भी लग रही थीं। वह हाथ से खुद को बार-बार कवर कर रही थीं। लेकिन फिर भी कैमरे में उनका ऊप्स मूमेंट कैद हो गया था। प्रियंका की इस ड्रेस में तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। वहीं, उन्हें इस ड्रेस को लेकर ट्रोल भी किया गया था।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Published on: