बॉलीवुड

36वें बर्थडे से ठीक पहले शादी को लेकर सीरियस हुई प्रियंका

प्रियंका को शादी करने का आइडिया पसंद है। उनका कहना है कि वह भी शादी करना चाहती हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 2:47 AM IST
priyanka chopra top 5 hairstyles
priyanka chopra top 5 hairstyles

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमरीकन सिंगर निक जोनस को डेट करने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी करने को लेकर प्रियंका का कहना है कि उनका वैवाहिक जीवन उनकी नारीवादी सोच को किसी तरह प्रभावित नहीं करेगा। ३५ वर्षीय अभिनेत्री ने उन चीजों के बारे में बात की जो उनके जीवन में खुशी और प्यार लाती हैं। प्रियंका को शादी करने का आइडिया पसंद है। उनका कहना है कि वह भी शादी करना चाहती हैं।

शादी किसी चीज में बाधा नहीं
प्रियंका ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि शादी आपको छोटा या बड़ा बनाती हैं या फिर फिर ज्यादा नारीवादी बनाती है या नहीं। शादी ना ही किसी चीज में बाधा बनती है और ना ही किसी चीज को साबित करने के लिए होती है। जब आप किसी के बारे में परवाह करते हैं उसे स्पेशल फील कराने के लिए उस पर ध्यान देना सबसे जरूरी चीज होती है।

खुद को रोमांटिक मानती हैं प्रियंका
प्रियंका को खुद को सुपर रोमांटिक बुलाती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा खूबसूरत तब दिखती हूं जब मैं खुश होती हूं। मुझे लगता है कि एक औरत के लिए पहनने की सबसे अच्छी चीज है उसका आत्मविश्वास। आपके कपड़े, आपके जूते, आपके बैग ये सब चीजे महज एक पैकेजिंग हैं। लेकिन आप में आत्मविश्वास होता है तो दुनिया आपकी बात सुनती है।'

मैं बहुत लकी हूं
प्रियंका का कहना है, मैं इस मामले मेंं बहुत लकी हूं। मैंने खुद के लिए बहुत सी स्पेशल चीजें की हैं। उनका कहना है कि वह चॉकलेट या फूल पसंद करने वाली टाइप की लड़की नहीं हैं।

भारत से बाहर बनाएंगी बर्थडे
रिपोट्र्स के मुताबिक, निक जोनस फिलहाल में काम व्यस्त हैं और वो शहर से बाहर नहीं निकल सकते इसलिए प्रियंका भी न्यूयॉर्क में ही अपना जन्मदिन मनाने का प्लान में हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक करीबियों के बीच पार्टी रखेंगे।

प्रियंका के बंगले की तस्वीर आई सामने
प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक आलीशान घर खरीदा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले घर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखकर लगता है कि प्रियंका का ये घर किसी सपनों के महल से कम नहीं है। दरअसल, प्रियंका का ये घर न्यूयॉर्क स्थित प्लश अपार्टमेंट में है। इसके दूसरे फ्लोर पर बॉलीवुड दीवा का ये आशियाना है।

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब