
Priyanka Chopra On Madhuri Dixit Movie Maa-Behen: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी दिल जीत लिया है। तीन महिलाओं की कहानी और समाज से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘मां बहन’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालों की सूची में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और कंटेंट क्रिएटर से अभिनेत्री बनीं धर्ना दुर्गा के अभिनय की सराहना की। प्रियंका ने फिल्म को मनोरंजन और सामाजिक मैसेज का शानदार मिश्रण बताया। उन्होंने लिखा- सच ए क्लेवल फिल्म। शार्प, फनी एंड सो वेल डन।
प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा कि फिल्म को इतने शानदार और प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है, जो सोचने पर मजबूर कर देती है। उन्होंने धर्ना दुर्गा के काम की खास प्रशंसा करते हुए कहा कि वो पहले से ही उनकी फैन रही हैं और भविष्य में उनके नए प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार करेंगी।
फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की दमदार मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों में भावनात्मक गहराई और मनोरंजन का संतुलन बनाए रखा है। यही वजह है कि फिल्म रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक की भी काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में कंटेंट क्रिएटर धर्ना दुर्गा भी पहली बार एक्टिंग करते हुए नजर आ रही हैं।
बता दें फिलहाल ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में एक सिंगल मां की कहानी दिखाई गई है जिसकी दो बेटियां हैं। समाज किस नजर से तीन अकेली महिलाओं को देखता है, बस कुछ इसी के ईर्द-गिर्द फिल्म की कहानी को बुना गया है।