बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को फिगर पर यूजर ने दिया ‘ज्ञान’, एक्ट्रेस ने ऐसे दूर की गलतफहमी

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) को यूजर ने ड्रेस पर किया ट्रोल ड्रेस और फिगर पर दिया ज्ञान, तो एक्ट्रेस ने दूर की गलतफहमी एक्ट्रेस की क्वर्की बॉल ड्रेस पर मीम्स हो रहे वायरल
2 min read
• •
Feb 24, 2021
priyanka_chopra_reply.png

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) इन दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बुक में एक्ट्रेस ने ऐसे कई खुलासे किए हैं, जिनकी चर्चा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हो रही है। इसी बीच एक्ट्रेस की क्वर्की बॉल ड्रेस में फोटोज वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जा रहे हैं। एक्ट्रेस भी इन मीम्स को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच उनकी ड्रेस को लेकर एक ट्रोलर ने एक्ट्रेस को 'फिगर' और ड्रेस को लेकर कमेंट किया है।

'अच्छे फिगर का क्या मतलब?'
प्रियंका की क्वर्की बॉल ड्रेस के मीम्स बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। चुनिंदा मीम्स को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है। इसी दौरान एक ट्रोलर ने ट्विटर पर उनके फोटो को लेकर कमेंट किया। यूजर का कहना है कि,'क्या आप वाकई इसे लेकर गंभीर हैं। अगर यह एक ड्रेस है तो फिर अच्छे फिगर का क्या मतलब?' इस पर प्रियंका ने रिप्लाई कर लिखा, 'बात ये है कि फिगर मायने नहीं रखता। यही बात महत्वपूर्ण है।' एक्ट्रेस ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में बता दिया कि फीगर का अच्छा या बुरा होना जरूरी नहीं है।

मीम्स की चहेती प्रियंका
असल में, सोशल मीडिया पर प्रियंका की ड्रेस पर जो मीम्स बने, उनमें एक्ट्रेस की ड्रेस का मजाक उड़ाया गया। ऐसा पहली बार नहीं है। प्रियंका के ड्रेस पर मीम्स बनते आए हैं। एक बार उनके हेयर स्टाइल पर भी काफी मिम्स बने थे। इन पर प्रियंका का कहना है कि वह ट्रोलर्स पर ध्यान नहीं देती हैं। वह वही करती हैं, जो उन्हें सही लगता है। वे कहती हैं कि यह आप पर डिपेंड करता है कि आप इसे गंभीरता से लेते हैं या नहीं। अनजान लोगों की राय से किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

Published on:
24 Feb 2021 11:10 pm
Also Read
View All
‘सड़कें घेरना लोकतंत्र की हत्या’, CJP आंदोलन पर फूटा अभिनेता रणवीर शौरी का गुस्सा, बोले- बैलेट में दिखाओ ताकत

“नाना समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी”, तनुश्री दत्ता का नहीं हो रहा गुस्सा शांत, नाना पाटेकर के निधन के बाद बोला हमला

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास