बॉलीवुड

बड़े स्टार से भी लग्जरी लाइफ जीती है प्रियंका की डॉगी डियाना, रेस्टोरेंट से आता है खाना, पहनती है महंगे कपड़े,, देखें तस्वीरें

प्र‍ियंका चोपड़ा की तरह स्टाइलिश हैं उनकी डॉगी डियाना, जीती है लगजरी लाइफ ....
2 min read
Dec 14, 2019
priyanka chopra
priyanka chopra

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra अपने फैशन और लग्जरी लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। निक और प्रियंका दोनों ही इंटरनेशनल स्टार हैं। बता दें कि इस जोड़ी के घर के पालतू कुत्ते भी लग्जरी लाइफ जीने के मामले किसी बड़े सेलेब्स से कम नहीं है। उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट भी और प्रियंका और निक ने उन्हें अपना सरनेम भी दे दिया है। दोनों के पास दो कुत्ते हैं। प्रियंका के कुत्ते का नाम डियाना और निक के डॉगी का नाम जियॉन है। बता दें कि निक को प्रियंका ने अपनी शादी की पहली सालगिरह से पहले ही गिफ्ट किया है।

हजारों में हैं फॉलोअर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डियाना और जियॉन दोनों का सोशल मीडिया पर अकाउंट है और दोनों के हजारों में फॉलोअर हैं। बात करें उनकी लाइफ स्टाइल की तो वो भी काफी एक्सपेंसिव है। प्रियंका की तरह उनकी डियाना भी काफी स्टाइलिश हैं और उसकी कई बार पूरे ड्रेसअप में तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

प्रियंका से ज्यादा बड़ा है डॉगीज का वॉडरोब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका से ज्यादा बड़ा उनके डॉगीज का वॉडरोब है और दोनों के खाने-पीने का खास ख्याल रखा जाता है। उनका रेस्टोरेंट से खाना आता है। उसकी तस्वीरें अक्सर प्रियंका सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बात करें डियाना की तो वह वॉक पर प्रियंका की तरह ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं।

Published on:
14 Dec 2019 01:28 pm