बॉलीवुड

ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने भारत के धर्म को लेकर कही बड़ी बात

प्रियंका चोपड़ा ने रिसेन्टली ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू में भारत में अलग-अलग धर्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि वो हिंदू परिवार से आती हैं और एक शक्ति पर विश्वास करती हैं।

3 min read
Mar 20, 2021
Priyanka Chopra interview with Oprah Winfrey

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। साथ ही कुछ विषयों पर खुलकर बात की है। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका भारत के धर्म को लेकर कई बातें साझा करती हैं। प्रियंका हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मों को लेकर अपना अनुभव बताती हैं और ओपरा भी उनसे सहमत नजर आती हैं।

भारत के धर्म को लेकर बोलीं प्रियंका

दरअसल, प्रियंका से ओपरा कहती हैं कि भारत में धर्म एक बहुत बड़ा फैक्टर है। प्रियंका इसे लेकर बताती हैं कि उन्होंने बचपन से सभी धर्मों को बड़े ही करीब से देखा है। प्रियंका कहती हैं कि मैं एक कॉनवेंट स्कूल में पढ़ी हूं तो मैंने ईसाई कल्चर को करीब से देखा। मेरे पिता मस्जिद में गाया करते थे तो इस्लाम के बारे में भी जानकारी मिली। मैं खुद एक हिंदू परिवार में बड़ी हुई हूं तो यहां मुझे अपने धर्म के बारे में सबकुछ पता चला। हां, धार्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते। दरअसल, प्रियंका ओपरा के शो में अपनी बुक अनफिनिश्ड का प्रमोशन करने पहुंची थी जहां उन्होंने कई खुलासे किए।

एक शक्ति पर विश्वास करती हैं प्रियंका

प्रियंका ने आगे बताया कि उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा ने उन्हें हमेशा ये सिखाया कि सभी धर्मों का रास्ता एक ही ईश्वर तक जाता है। मैं हिंदू हूं तो प्रार्थना का चेहरा उस रूप में, जिसका दो धर्म उसका वैसा चेहरा लेकिन शक्ति एक ही है। प्रियंका ने कहा कि मेरे घर में एक मंदिर है और मैं अक्सर वहां पूजा करती हूं लेकिन मैं मानती हूं कि एक शक्ति है जो सबको कनेक्ट करती है।

प्रियंका ने बुक लिखने का बताया कारण

ओपरा ने प्रियंका से उनकी बुक को लेकर ये सवाल भी किया कि उन्हें इतनी कम उम्र में अपनी किताब लिखने की जरूरत क्यों पड़ी? प्रियंका ने बताया कि एक महिला के रूप में अब मैं खुद को ज्यादा सक्ष्म और सुरक्षित महसूस करती हूं। जब मैं 20 साल की थी तब बहुत सारे डर थे जिन्हें अब पीछे छोड़ चुकी हूं। अब मैं आत्मविश्वास से भरी हुई रहती हूं। लॉकडाउन में मुझे ज्यादा वक्त मिल पाया जिसके कारण मैंने अपनी किताब पूरी कर ली। मैंने साल 2018 में लिखना शुरू किया था लेकिन बिजी रहने की वजह से पूरा नहीं कर पाई थी।

किताब में प्रियंका ने किए कई खुलासे

बता दें कि प्रियंका अपनी बुक अनफिनिश्ड में कई खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि स्कूल टाइम में अपने ब्वॉयफ्रेंड को अलमारी के अंदर छुपा दिया था। हालांकि वो अपनी मौसी द्वारा पकड़ ली गई थी। प्रियंका ने बताया था कि जब उन्होंने इन मॉय सिटी गाना गाया था तब कई लोगों के भद्दे और डरावने कमेंट्स ने इसे बर्बाद कर दिया था। यहां तक कि उन्हें गैंग रेप की धमकियां भी मिली थी।

गाने में कपड़े उतारने की हुई थी डिमांड

प्रियंका ने बुक में अपने करियर को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि डायरेक्टर के ना के बराबर कपड़े पहनने की डिमांड के चलते उन्हें फिल्म को बीच में ही छोड़ना पड़ा था। प्रियंका ने ये भी बताया कि सलमान खान ने उस डायरेक्टर की क्लास भी लगाई थी। इतना ही नहीं करियर के शुरुआती दिनों में जब वो एक फिल्म के सिलसिले में डायरेक्टर से मिलने गई थी तो उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दे दी गई थी। प्रियंका ने बताया कि वो मेरे पूरे शरीर को घूर रहे थे और फिर ब्रेस्ट और बट की सर्जरी कराने को बोला। एक्ट्रेस बनने के लिए ऐसा करना पड़ता है इस बात को उन्होंने बताया। मेरे मैनेजर ने भी उनकी बातों को सही बताते हुए मुझे ऐसा करने को कहा था। जिससे मैं बहुत आहत हुई थी।

Published on:
20 Mar 2021 01:53 am
Also Read
View All