बॉलीवुड

‘द स्काई इज पिंक’ प्रमोशन: अचानक इमोशनल हुई प्रियंका, पति निक को लेकर कही ऐसी बात, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

हाल में प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बातचीत की।
2 min read
Sep 26, 2019
'दी स्काई इज पिंक' प्रमोशन:  अचानक इमोशनल हुई प्रियंका, पति निक को लेकर कही ऐसी बात, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
'दी स्काई इज पिंक' प्रमोशन: अचानक इमोशनल हुई प्रियंका, पति निक को लेकर कही ऐसी बात, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बॅालीवुड और हॅालीवुड में खास पहचान बना चुकी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( priyanka chopra ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' ( the sky is pink ) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस बॅालीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। हाल में प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बातचीत की।

एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में हॅालीवुड के पॅाप स्टार निक जोनस से शादी की थी। अपने पति के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया, 'निक अपने हर काम से पहले मुझे अहमियत देते हैं और मेरा मान रखते हैं।'

एक्ट्रेस ने अपनी शादी को परिवार से जोड़ते हुए कहा, 'यह बिल्कुल वैसी शादी थी जैसी मैं करना चाहती थी। निक मेरे पिता की छवि हैं। ऐसा मैं इसलिए नहीं कह रही क्योंकि दोनों को गाने का शौक है बल्कि इसलिए कह रही हूं क्योंकि दोनों जमीन से जुड़े, शांत और रिस्पॅान्सिबल लोग हैं।'

गौरतलब है कि प्रियंका की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है।

Published on:
26 Sept 2019 11:56 am